Explore

Search

April 11, 2026 1:13 pm

सिवान: चोरी की पांच बाइक और चार चोर गिरफ्तार

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महादेवा थाना की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई पांच बाइक के साथ चार चोरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद रविवार को सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए चोरों में नगर थाना क्षेत्र के शुक्ला टोली निवासी इश्तेयाक, सराय थाना क्षेत्र के मिल्लत कॉलोनी निवासी मो. सोहेल, एमएम कॉलोनी निवासी मो. शहाबुद्दीन, और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रेनुआ निवासी दीप सिंह शामिल हैं।

सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि 21 दिसंबर को महादेवा थाना क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ले से एक बाइक चोरी हुई थी। इस मामले में कांड संख्या 828/24 दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान गुप्त सूचना मिली कि मालवीय चौक पर एक व्यक्ति चोरी की बाइक के साथ खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और मौके से एक व्यक्ति को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान इश्तेयाक के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि बाइक चोरी की थी, जिसे उसने 21 दिसंबर को नई बस्ती से चुराया था। उसने यह भी कबूल किया कि वह अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी कर मो. शहाबुद्दीन, सोहेल और दीप सिंह को बेचता था।

पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अन्य तीन चोरों को भी गिरफ्तार किया और उनके पास से चोरी की अन्य बाइकों को बरामद किया। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर