Explore

Search

April 11, 2026 1:15 pm

सिवान : जैक बैडमिंटन प्रीमियर लीग में चौथे दिन खेले गए 14 रोमांचक मैच

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिसवन ढाला के समीप हसनपुरा बस स्टैंड के मैदान में शनिवार की रात जैक बैडमिंटन प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण के तहत चौथे दिन के मुकाबले आयोजित किए गए। अंतर जिला टूर्नामेंट (डबल) के तहत कुल 14 मैच खेले गए, जिनमें ओपन के चार, वेटरन के तीन और अंडर 16 के सात मुकाबले शामिल रहे।

ओपन वर्ग के पहले मुकाबले में गोपालगंज के डा. आशीष और कुमार तरुण ने सिवान के साहिल और अरसान को हराया। दूसरे मैच में इसी जोड़ी ने सिवान के शमशीर अहमद और शाहिद को पराजित किया। तीसरे मुकाबले में गोपालगंज के चितरंजन और सुमन ने सिवान के आसिफ और दिलनवाज को हराया। चौथे मैच में सिवान के शमशीर अहमद और शाहिद ने सिवान के साहिल और अरसान को हराकर जीत दर्ज की।

वेटरन वर्ग के पहले मुकाबले में गोपालगंज के डा. आशीष और कुमार तरुण ने गोपालगंज के अकरम और मेघनाथ को हराया।

अंडर 16 वर्ग के पहले मैच में तौसीफ और तहसीन ने अयान और सुहान को हराया। दूसरे मुकाबले में आयुष और अनीश ने सैफ और सोहैब को पराजित किया। तीसरे मैच में शब्बीर और शहजाद ने मायर नदीम और जीशान को हराया। चौथे मुकाबले में अज़लान और रेहान ने सैफ और सोहैब को हराया। पांचवें मैच में शब्बीर और शहजाद ने अयान और सुहान को हराया।

जैक बैडमिंटन प्रीमियर लीग के चेयरमैन डा. के एहतेशाम अहमद ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों में अद्भुत जोश और उमंग देखने को मिला। उन्होंने बताया कि अब आने वाले राउंड के मैच और भी रोमांचक होंगे।

कार्यक्रम में अंपायर फिरोज खान, डा. आसिफ हुसैन, गुड्डु सैयद, याकूब और नदीम इसरार समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर