✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: मुख्य कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए हैं, जहां आमजनों को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इन स्टालों के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा और दिव्यांगजन विभाग, शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जीविका, स्वास्थ्य विभाग, मद्य निषेध विभाग, और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
शिक्षा विभाग: मौलाना मजहरूल हक की जीवनी और विज्ञान से संबंधित पुस्तकों का प्रदर्शन।
जल जीवन हरियाली/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान: इन अभियानों से संबंधित स्टालों में पर्यावरण और स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग: परिवार नियोजन कार्यक्रम, काउंसलिंग, टीकाकरण, आयुष्मान गोल्डन कार्ड और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
यह पहल आम लोगों को योजनाओं के लाभ और उनकी प्रक्रिया को समझने में मदद करेगी, जिससे वे इनका अधिकतम लाभ उठा सकें।

