Explore

Search

July 4, 2026 10:03 am

सिवान: ट्रेन से छह अवैध वेंडर गिरफ्तार, आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आरपीएफ ने अवैध वेंडरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गाड़ी संख्या 14006 ट्रेन से छह अवैध वेंडरों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि उनके निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक मयंक भूषण तिवारी, कांस्टेबल नागेंद्र कुमार यादव और टाक्स टीम के सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडेय तथा हेड कांस्टेबल धर्म प्रकाश मिश्रा ने यह अभियान चलाया।

जांच के दौरान ट्रेन के डी-वन से डी-तीन तक के कोचों में छानबीन की गई। इसमें छह व्यक्तियों को अवैध रूप से खाद्य पदार्थ बेचते हुए पकड़ा गया। उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 144 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान

1. जितेंद्र शाह – मुजफ्फरपुर जिला

2. रमेश तिवारी – गोंडा जिला, कटरा बाजार थाना क्षेत्र, पिपरी माझा

3. विकास कुमार – सिवान

4. नंद केसर शर्मा – कटिहार जिला

5. ईश्वर कुमार – मैरवा थाना क्षेत्र, नई बाजार मैरवा

6. हरिनाथ महतो – सारण जिला, एकमा थाना क्षेत्र, भूली

यह कार्रवाई आरपीएफ की सतर्कता और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर