Explore

Search

July 4, 2026 10:04 am

राजकीय सम्मान के साथ मनाया जाएगा मौलाना मजहरुल हक का जन्म दिवस, होगी चादरपोशी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: कौमी एकता के प्रतीक, शिक्षाविद और स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मजहरुल हक का जन्म दिवस रविवार को राजकीय सम्मान के साथ मनाया जाएगा। मुख्य आयोजन हुसैनगंज प्रखंड के फरीदपुर स्थित उनकी मजार पर होगा, जहां चादरपोशी कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार सुबह 11 बजे जिलाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और अन्य पदाधिकारी मजार पर चादरपोशी करेंगे। इसके बाद मौलाना मजहरुल हक के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न वक्ता उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करेंगे।

मौलाना मजहरुल हक ने स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी और अपनी शिक्षाविद छवि के साथ समाज में कौमी एकता का संदेश दिया। इस राजकीय आयोजन का उद्देश्य उनके योगदान को सम्मान देना और युवाओं को प्रेरित करना है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर