Explore

Search

April 11, 2026 3:09 pm

सिवान : सड़क पर बह रहा नाले का पानी, लोग परेशान

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: शहर के मखदूम सराय में नाला जाम होने से सड़क पर गंदा पानी बहने की समस्या ने स्थानीय निवासियों को परेशान कर रखा है। लोग उसी गंदे पानी से होकर आने-जाने को मजबूर हैं। सड़क की यह स्थिति नारकीय हो गई है, और बिना बारिश के ही जलजमाव से मोहल्ले के लोग त्रस्त हैं।

मोहल्लावासियों का कहना है कि कई बार निजी स्तर पर नाले की सफाई कराई गई है, लेकिन नाला जाम रहने के कारण गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। यह जलजमाव न केवल आने-जाने में बाधा उत्पन्न कर रहा है, बल्कि बीमारियों को भी आमंत्रण दे रहा है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग इसी गंदे पानी से गुजरने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि यह स्थिति अभी है, तो बारिश के दिनों में हालात और भी भयावह हो सकते हैं। प्रशासन की लापरवाही से मोहल्ले की सड़कें जलजमाव का शिकार बनी हुई हैं, जिससे निवासियों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर