Explore

Search

August 5, 2026 1:45 am

बसंतपुर : प्रमुख ने मारपीट को लेकर कराई प्राथमिकी, 11 आरोपित

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बसंतपुर : बसंतपुर प्रखंड प्रमुख अशोक राय ने गुरुवार को थाना में आवेदन देकर बभनौली निवासी राशिद अंसारी सहित 11 लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रमुख ने अपने आवेदन में बताया कि बुधवार की देर शाम बीडीओ के आवास से घर मुड़वार लौटने के दौरान गांव में चार-पांच बाइक सवारों ने उन्हें घेरकर मारपीट की।

घटना के दौरान, प्रमुख ने राशिद अंसारी को पहचानने का दावा किया, जबकि अन्य 10 लोग अज्ञात थे। आरोप है कि इन लोगों ने उनके साथ मारपीट करते हुए रुपये और गहने छीन लिए। इसके साथ ही देशी कट्टा से हवाई फायरिंग भी की गई। प्रमुख ने आरोप लगाया है कि राशिद अंसारी ने जानलेवा हमला कराया और भविष्य में भी उनकी जान को खतरा है।

पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर