Explore

Search

March 6, 2026 3:14 am

मैरवा : महिला को पिस्टल दिखा बदमाशों ने छीने आभूषण व नकदी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मैरवा: मैरवा प्रखंड कार्यालय के सामने शुक्रवार को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक महिला से पिस्टल के बल पर आभूषण और नकदी छीन ली। इस वारदात में बदमाशों ने दो अन्य महिलाओं की मदद से घटना को अंजाम दिया।

मैरवा थाना क्षेत्र के बरासो निवासी हरेंद्र सिंह की पत्नी समुद्र देवी बाजार से सामान खरीदने के बाद डाकघर से ₹4,000 नकद निकालकर घर जाने के लिए प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट के पास ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान, दो अपरिचित महिलाएं उनके पास आकर बैठ गईं। कुछ देर बाद, मुंह बांधे दो बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे। उनमें से एक ने समुद्र देवी पर पिस्टल तान दी, जबकि पहले से मौजूद महिलाओं ने उनका हाथ पकड़ लिया।

बदमाशों ने समुद्र देवी के कान से सोने के टॉप्स, गले से मंगलसूत्र और पास में रखे ₹4,000 छीन लिए। इसके बाद दोनों बाइक सवार बदमाश अपनी महिला साथियों को लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए और किसी ने फोन पर समुद्र देवी के स्वजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही समुद्र देवी की पुत्री और अन्य स्वजन वहां पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर