Explore

Search

July 4, 2026 11:33 am

सिवान : मकान का ताला तोड़ हजारों की चोरी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान: महादेवा थाना क्षेत्र के बिंदुसार बुजुर्ग गांव में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर नगद सहित हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस संबंध में मकान मालिक, वार्ड संख्या 8 निवासी रामबाबू कुमार ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

रामबाबू कुमार ने अपने आवेदन में बताया कि वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने रिश्तेदार के घर गए थे। जब वह वापस लौटे, तो देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ था और घर से कई सामान चोरी हो चुके थे। चोरी गए सामानों में दो गैस सिलेंडर, साइकिल, सोने और चांदी की ज्वेलरी, मोटर और 22 हजार रुपये नगद शामिल हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा इलाके में छापेमारी की जा रही है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर