Explore

Search

July 4, 2026 11:47 am

सिवान : ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, जीविका दीदी की मौ

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन ची

सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर स्थित गर्वनमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप गुरुवार को एक ट्रक द्वारा बाइक को टक्कर मारने से एक जीविका दीदी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा मृतका का छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतका की पहचान धनौती थाना क्षेत्र के पिठौरी गांव निवासी योगेंद्र राम की पुत्री गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है। घायल का नाम मृत्युंजय कुमार है। जानकारी के अनुसार, गुड़िया कुमारी जीविका समूह के लिए काम करती थीं और अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर श्रीनगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जीविका का पैसा जमा करने आ रही थीं। इसी दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से गुड़िया कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया। इस हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम का माहौल है और स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर