Explore

Search

July 4, 2026 1:14 pm

सिवान : शौचालय की टंकी में गिरने से मासूम की मौत

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरमा गांव में बुधवार की रात एक हृदयविदारक घटना में तीन साल के मासूम की शौचालय की टंकी में गिरने से मौत हो गई। यह दुखद घटना तब सामने आई जब बच्चे के स्वजन ने उसे काफी देर तक खोजने के बाद टंकी के पास उसकी चप्पल देखी।

मृत बच्चा ओरमा निवासी दीपक कुमार का पुत्र था। स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चा खेलते-खेलते शौचालय की टंकी के पास पहुंच गया और दुर्घटनावश उसमें गिर गया। स्वजनों को इस घटना की जानकारी तब हुई जब बच्चे के लंबे समय तक नहीं मिलने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई।

ग्रामीणों द्वारा टंकी के पास बच्चे की चप्पल मिलने पर स्वजन ने पहचान की और तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से टंकी से बच्चे को बाहर निकाला। बच्चे को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के सहयोग से बच्चे को टंकी से निकाला गया। यह घटना पूरे गांव में शोक और दुख का माहौल बना गई।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर