Explore

Search

August 5, 2026 3:28 pm

गुठनी : भूमि विवाद में मारपीट, घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गुठनी थाना क्षेत्र के बेलौर गांव में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष के गुलाब चंद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल ने बताया कि उनका भूमि को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था और मंगलवार सुबह इसी विवाद के चलते मारपीट हुई, जिसमें वह घायल हो गए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर