Explore

Search

March 5, 2026 7:52 pm

दरौंदा : शराब मामले में तीन के विरुद्ध प्राथमिकी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा: दारौंदा थाना क्षेत्र के रामचंद्रापुर गांव में सोमवार की शाम पुलिस ने 44 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की। हालांकि, तस्कर पुलिस के आने की सूचना मिलते ही भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि इस मामले में मंटू यादव, गुड्डू यादव और बुलेट यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को शराब होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद छापेमारी की गई। इस दौरान गुड्डू यादव के घर के पीछे 44 लीटर शराब बरामद की गई। शराब तस्कर पुलिस को देखते ही अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे। सअनि उमेश कुमार सिंह के बयान पर मंटू यादव, गुड्डू यादव और बुलेट यादव के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत प्राथमिकी की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर