Explore

Search

March 22, 2026 5:23 am

आंदर : जंगली जानवर फसलों को पहुंचा रहे नुकसान

जंगली जानवर फसलों को पहुंचा रहे नुकसा

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
आंदर (सिवान) : आंदर प्रखंड के किसान इन दिनों जंगली जानवरों के आतंक से परेशान हैं। रबी, तेलहन, दलहन और सब्जी की खेती में किसानों ने कड़ी मेहनत और खर्च किया है, लेकिन जंगली जानवरों के झुंड इन फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, आंदर, असांव, जयजोर, पतार, गहिलापुर, कांधपाकड़, फाजिलपुर, अर्कपुर, भवराजपुर, तियाय, बरवा समेत दर्जनों गांवों में किसान अपनी मेहनत से खेती कर रहे हैं, लेकिन नीलगाय और अन्य जानवरों के हमले से उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं।

ये जानवर दिन हो या रात, खेतों में आसानी से विचरते देखे जा सकते हैं। जब किसान इन जानवरों को भगाने का प्रयास करते हैं, तो वे उल्टे दौरा करते हैं। ऐसी स्थिति में किसान भगवान भरोसे अपनी खेती करने को मजबूर हैं। किसानों ने वन विभाग से जानवरों पर पाबंदी लगाने की मांग की है।

किसानों में काशी चौधरी, मृत्युंजय सिंह, उदय सिंह, अवधेश मिश्रा, मनोज राम, नागमणि पाठक, मालिक दुबे समेत दर्जनों किसान शामिल हैं, जिन्होंने वन विभाग से जंगली जानवरों के नियंत्रण की अपील की है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर