Explore

Search

April 11, 2026 4:39 pm

सिवान : सभी प्लस टू स्कूलों में 11वीं मासिक परीक्षा 23 से, तैयारी में जुटा विभाग

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, जिले के सभी प्लस टू विद्यालयों में कक्षा 11वीं के छात्रों की मासिक परीक्षा 23 दिसंबर से शुरू होगी। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 12.45 बजे से 2.15 बजे तक होगी।

विद्यालय स्तर पर होने वाली यह परीक्षा 31 दिसंबर तक चलेगी। बिहार बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, 23 दिसंबर को पहली पाली में भौतिकी/दर्शनशास्त्र/उद्यमिता और दूसरी पाली में रसायन/अंकेक्षण/राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। वहीं, 24 दिसंबर को पहली पाली में गणित और दूसरी पाली में जीव विज्ञान/भूगोल/बिजनेस स्टडीज की परीक्षा होगी। 26 दिसंबर को पहली पाली में अंग्रेजी और दूसरी पाली में हिंदी, 27 दिसंबर को पहली पाली में उर्दू, मैथिली, संस्कृत आदि और दूसरी पाली में मनोविज्ञान, 28 दिसंबर को पहली पाली में कृषि विज्ञान और अर्थशास्त्र एवं दूसरी पाली में समाजशास्त्र, 30 दिसंबर को पहली पाली में इतिहास और दूसरी पाली में संगीत और 31 दिसंबर को अंतिम दिन पहली पाली में गृह विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।

जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा समाप्ति के बाद, 3 जनवरी तक विहित प्रपत्र में परीक्षा परिणाम संधारित किए जाएंगे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर