Explore

Search

July 4, 2026 1:09 pm

सिवान : सदर विधायक ने विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और सदर विधायक अवध बिहार चौधरी ने अपने क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ग्रामीण पाठ अनुरक्षण कार्यक्रम योजना के अंतर्गत तीन सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

इन परियोजनाओं में सिवान गोपालगंज नंबर 85 से दक्षिण टोला तक 1.8 किलोमीटर, एल 32 टी 2 से केवलहाता गढ़पट्टी पूरब टोला तक 0.780 किलोमीटर और एल 41-एल 39 से भदौरा तक 1.260 किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास किया गया। विधायक ने बताया कि इन योजनाओं का कार्यान्वयन लंबे समय से लंबित था, जिसे अब जनता की मांग पर पूरा किया जा रहा है।

इस अवसर पर स्थानीय लोग, संवेदक मुन्ना शाही, बलिंदर यादव, प्रेम प्रकाश, राजीव यादव, धुरंधर यादव, कृष्ण मुरारी, भोला यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर