Explore

Search

July 4, 2026 1:18 pm

सिवान : एसजीएफआई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होगी संजना

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : विद्या भारती द्वारा आयोजित अखिल भारतीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2024 में स्वर्ण पदक जीतकर धूम मचाने वाली महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर विजयहाता की चैंपियन खिलाड़ी संजना कुमारी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

संजना का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसजीएफआई) के तत्वावधान में मध्य प्रदेश के देवास में 19 से 25 दिसंबर तक आयोजित 68वीं राष्ट्रीय अंतर-19 बालक-बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वे प्रदेश की एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी। अपने कोच एवं संरक्षक आचार्य जीऊत चक्रवर्ती के साथ वे 18 दिसंबर को देवास के लिए रवाना होंगी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने संजना की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विभाग के निरीक्षक राजेश कुमार रंजन, कार्यकारिणी समिति के सचिव ओमप्रकाश दुबे, कोषाध्यक्ष पारसनाथ सिंह ने भी संजना को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के सभी आचार्य बंधु-भगिनी तथा मीडिया प्रमुख अखिलेश श्रीवास्तव और आचार्य प्रवीण चंद्र मिश्रा ने भी संजना को विजय की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के छात्रों में संजना की सफलता को लेकर खुशी और विश्वास का माहौल है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर