Explore

Search

March 15, 2026 9:47 pm

गुठनी : नगर पंचायत की बैठक में नौ बिंदुओं पर लाया गया प्रस्ताव

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गुठनी  : मुख्यालय स्थित नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को मुख्य पार्षद राजेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में वार्ड पार्षदों की बैठक हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर ने पार्षदों से प्रस्ताव पर चर्चा की। बैठक में कुल नौ बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ।

मुख्य रूप से नगर पंचायत में किए गए विकास कार्यों का उद्घाटन बोर्ड लगाकर करने, पूरे नगर पंचायत हाउस होल्ड का सर्वे और ट्रेड लाइसेंस के लिए सर्वे कराने, बाजार और बंदोबस्ती की जल्द शुरुआत पर चर्चा की गई। साथ ही पार्षदों और अध्यक्ष ने कचरा डंप के लिए जमीन उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

बैठक में नगर पंचायत में बस स्टैंड और यात्री पड़ाव की आवश्यकता पर भी गहन चर्चा हुई। पार्षदों का कहना था कि यात्री पड़ाव नहीं होने के कारण मुख्य सड़क पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इसके अतिरिक्त, मुख्य बाजार में सुलभ शौचालय की कमी के कारण आम लोगों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बैठक में उप मुख्य पार्षद पूनम देवी, निर्भय कुमार शुक्ला, दिलीप सिंह, संध्या कुमारी, इंदिरा देवी, उर्मिला देवी, चंपा देवी, अजय कुमार दुबे, सोनू कुमार मद्देशिया, पियारी देवी, सरिता देवी, अनीता देवी, अमित कुमार, सुभावती देवी सहित अन्य वार्ड पार्षद उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर