Explore

Search

July 4, 2026 1:05 pm

सिवान : कांडों के निष्पादन में आ रही बाधाओं के लिए एसपी ने की बैठक

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : समाहरणालय सभागार में सोमवार की देर शाम एसपी अमितेश कुमार ने जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक व पुलिस कार्यालय के कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में कांडों के निष्पादन में आ रही बाधाओं पर विशेष चर्चा की गई।

एसपी ने संबंधित पदाधिकारियों को कांडों की जांच सही ढंग से करने और समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि बैठक का उद्देश्य पिछले तीन महीनों के लंबित मामलों के निष्पादन में आ रही समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा करना था।

बैठक के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे जांच प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाते हुए जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, महाराजगंज एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन, मैरवा एसडीपीओ अजीत कुमार सिंह चौहान समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर