Explore

Search

April 11, 2026 6:19 pm

सिवान: वातायन स्कूल के आनंद मेले में बच्चों और अभिभावकों ने लिया भरपूर आनंद

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

शहर के तरवारा रोड स्थित वातायन स्कूल में बच्चों के मनोरंजन के लिए आनंद मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में स्कूल और शहर के बच्चों ने विभिन्न खेलों और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. यतींद्र नाथ सिन्हा, स्काउट एंड गाइड के अभिषेक सिंह, कमलेश्वर सिंह, डा. प्रशांत शुक्ला और डा. पंकज ने मेले में लगे स्टालों का निरीक्षण कर आयोजन की सराहना की।

विद्यालय के संस्थापक डा. अरविंद कुमार सिन्हा ने कहा कि जिले का यह पहला स्कूल है, जहां आनंद मेले का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को चेयरपर्सन रीता सिन्हा और व्यवस्थापक शालिनी सिन्हा ने पुरस्कृत किया।

इस मेले में हाउजी, नाइन पिंस, फन विथ गन, फिश पांड, जायंट मटका, रिंगिंग द डक, बास्केटबॉल और कंप्यूटर गेम जैसे खेलों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मेले का आयोजन प्राचार्या राजकुमारी देवी और प्रबंधक विवेक आनंद की देखरेख में संपन्न हुआ।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर