Explore

Search

July 4, 2026 2:59 pm

सिवान: जनरल कोच के बीच रखे बोरे रेलवे सुरक्षा बल ने बुक कराए

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गाड़ी संख्या 12554 डाउन के गार्ड ब्रेक और जनरल कोच के बीच रखे तीन बोरे को मंगलवार को रेलवे सुरक्षा बल ने सिवान जंक्शन पर उतरवाकर बुक कराया। आरपीएफ उप निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त गाड़ी के गार्ड ब्रेक और जनरल कोच के बीच एक बोरा रखा गया है। सूचना के आधार पर जब गाड़ी सिवान जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची तो गार्ड ब्रेक से सटे जनरल कोच की जांच की गई। जांच के दौरान वहां तीन बोरे रखे हुए पाए गए।

बोरों की जांच करने पर उनमें प्लास्टिक के खिलौने और कपड़े के बने बच्चों के गुड्डे-गुड़िया आदि सामग्री पाई गई। इसके बाद उक्त बोरों को गाड़ी से उतरवाकर सिवान जंक्शन के पार्सल कार्यालय में जमा कराया गया। जांच के बाद तीनों बोरों को सिवान से खगड़िया तक के लिए बुक किया गया और कुल किराया 1010 रुपये वसूला गया।

रेलवे सुरक्षा बल की इस कार्रवाई से अनधिकृत सामानों की आवाजाही पर रोक लगाते हुए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर