✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा यात्री के ट्रेन में छूटे हुए दो कार्टन डायलिसिस पानी को बरामद कर मंगलवार को यात्री को सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, एक दिसंबर को गाड़ी संख्या 12565 में छूटे सामान की सूचना डीएससीआर बीएसबी से प्राप्त हुई थी।
घटना विवरण:
आरपीएफ उपनिरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि गाड़ी संख्या 12565 के कोच संख्या एस-5 के बर्थ नंबर 1 पर एक फोल्डिंग टेबल, दो कार्टन डायलिसिस पानी और एक पैर का जूता छूट जाने की जानकारी मिली थी। सूचना पर प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल मनोज कुमार साह एवं कांस्टेबल नागेंद्र कुमार यादव ने उक्त गाड़ी के सिवान जंक्शन पहुंचने पर कोच की तलाशी ली। तलाशी के दौरान केवल दो कार्टन डायलिसिस पानी बरामद हुए। फोल्डिंग टेबल और जूता नहीं मिला। बरामद कार्टन पानी को आरपीएफ पोस्ट पर सुरक्षित रखवा दिया गया और डीएससीआर बीएसबी को इसकी सूचना दी गई।
यात्री की पहचान:
17 दिसंबर को कार्टन के स्वामी दरभंगा जिला के अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र स्थित सिधौली निवासी सफदर इमाम आरपीएफ पोस्ट पर पहचान पत्र और यात्रा टिकट के साथ उपस्थित हुए। सफदर इमाम ने बताया कि वे छपरा में विशाल मेगा मार्ट में कार्यरत हैं और उनकी पत्नी किडनी की बीमारी से ग्रसित हैं। डायलिसिस के लिए वे दरभंगा से विशेष पानी (डायलिसिस का पानी) लेकर आ रहे थे। प्रत्येक कार्टन में 6 पाउच थे, प्रत्येक पाउच में 2 लीटर पानी था। दो कार्टन की कुल कीमत लगभग ₹3500 थी।
वापसी का विवरण:
सफदर इमाम ने बताया कि छपरा स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय उनका सामान छूट गया था। रेलवे सुरक्षा बल ने तत्परता दिखाते हुए छूटे हुए सामान को सुरक्षित रखा और यात्री को सौंप दिया।.

