Explore

Search

April 11, 2026 8:03 pm

सीवान: जैक बैडमिंटन प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का 18 दिसंबर से आगाज़

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान के हसनपुर बस स्टैंड स्थित नगर परिषद मार्केट में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जैक बैडमिंटन प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण की घोषणा की गई। टूर्नामेंट का उद्घाटन 18 दिसंबर, बुधवार को शाम 5:30 बजे सीवान सदर के विधायक अवध बिहारी चौधरी और बिहार विधान परिषद के सदस्य प्रो. वीरेंद्र नारायण यादव करेंगे, जो इस आयोजन के मुख्य अतिथि भी हैं।

हर साल की तरह इस वर्ष भी जैक बैडमिंटन प्रीमियर लीग का आयोजन हसनपुर बस स्टैंड के मैदान में किया जाएगा। इस बार प्रतियोगिता में 48 टीमें हिस्सा लेंगी और 150 से अधिक मैच खेले जाएंगे। यह पूरा कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा, जिसमें सीवान, छपरा, गोपालगंज, महाराजगंज और अन्य जिलों के खिलाड़ियों का कौशल देखने को मिलेगा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. ख्वाजा एहतेशाम अहमद ने बताया कि यह टूर्नामेंट पिछले 4 वर्षों से लगातार सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के सदस्यों का विशेष योगदान रहा है, जिसमें टेक्निकल कमेटी के अध्यक्ष सैयद याकूब अख्तर, अंपायर फिरोज खान और अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि इस बार का आयोजन पिछले सालों की तुलना में अधिक भव्य और शानदार होगा। आयोजकों ने जिले के खेल प्रेमियों से टूर्नामेंट में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर