Explore

Search

August 5, 2026 6:56 am

बड़हरिया : प्रखंड समन्वय समिति की बैठक में कार्य में तेजी लाने का निर्देश

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बड़हरिया (सिवान): प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागीय पदाधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

बीडीओ ने कहा कि सभी कर्मी अपने-अपने कार्यों को समय पर पूरा करें, क्योंकि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यों की प्रगति पर ध्यान देने और निर्धारित समय सीमा में उसे पूरा करने के लिए सख्त आदेश दिए।

बैठक में अंचलाधिकारी सरफराज अहमद, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, मनरेगा पदाधिकारी, एमओ, बीसीओ, बीपीएम (जीविका) सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर