Explore

Search

August 6, 2026 10:36 pm

भगवानपुर हाट : आयुष्मान कार्ड बनाने को ले लोगों को जागरूक करने की जरूरत : बीडीओ

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट (सिवान): आयुष्मान कार्ड योजना के तहत सरकार ने 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के हर व्यक्ति के लिए कार्ड बनाने का निर्देश जारी किया है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना से वंचित न रहे।

सोमवार को अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ कुमार विशाल ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल सके, इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने की जिम्मेवारी आशा कार्यकर्ताओं को दी गई है, जो डोर-टू-डोर जाकर लोगों से संपर्क करेंगी और उन्हें कार्ड बनाने के लिए प्रेरित करेंगी।

बैठक में मनरेगा पीओ सुबोध कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. विजय कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक मो. अलाउद्दीन, बीपीआरओ प्रवीण भास्कर, सीडीपीओ किरण बाला दिवाकर और पणन पदाधिकारी रवि कुमार भी उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर