✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिसवन : सिसवन थाना क्षेत्र के भागड़ गांव में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को धक्का मार दिया, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान गांव निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है।
घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया। घायल युवक ने बताया कि वह अपने बाइक से खाद और बीज लेकर आ रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
Author: Samay Siwan
Post Views: 2

