Explore

Search

July 4, 2026 2:54 pm

सीवान: कट्टा, गोली और चोरी की बाइक के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सीवान: मुफस्सिल थाना की पुलिस ने रविवार को महुआरी बाजार के समीप विशेष छापेमारी के दौरान एक बदमाश को एक कट्टा, एक गोली और चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव निवासी मेराजुद्दीन अहमद के पुत्र सिराज अहमद के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक मजबुद्दीन अहमद संध्या गश्त के दौरान कदम मोड़ बाजार पर थे, तभी गुप्त सूचना मिली कि महुआरी बाजार के पास दो व्यक्ति सफेद रंग की अपाचे बाइक पर घूम रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार हैं। सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों को जानकारी देकर पुलिस बल महुआरी बाजार के तीन मुहानी पर पहुंचा।
पुलिस वाहन को देखकर बाइक सवार दोनों व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने खदेड़ कर एक व्यक्ति को गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा व्यक्ति फरार हो गया। गिरफ्तार सिराज अहमद से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर