Explore

Search

June 20, 2026 5:45 pm

हसनपुरा : झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से छह मवेशी झुलसे

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हसनपुरा : एमएच नगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार की रात सुरेंद्र यादव के झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से घर में बंधे आधा दर्जन मवेशी झुलस गए। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने तत्काल एकजुट होकर प्रयास किया और किसी तरह आग पर काबू पाया।

घटना के बाद पीड़ित सुरेंद्र यादव ने सिसवन अंचलाधिकारी को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ ने स्थानीय राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया।

इस घटना पर जिला पार्षद ब्रजेश कुमार ने भी चिंता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए, ताकि नुकसान की भरपाई हो सके।

Tags: Fire Accident, Siwan News, Livestock Injury, Compensation Demand, Bihar News

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर