Explore

Search

March 24, 2026 1:14 am

बड़हरिया : बस कंडक्टर की संदेहास्पद स्थिति में मौत, स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बड़हरिया थाना क्षेत्र के तेतहली गांव में शनिवार की रात एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई, जिसके बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुरेश साह के रूप में हुई है, जो किशनाथ साह के पुत्र थे।

सूचना के अनुसार, सुरेश साह एक निजी बस में करीब सात वर्षों से कंडक्टर का काम करते थे। शनिवार को वह बस से सिवान से पटना जा रहे थे, तभी सोनपुर में उनकी गाड़ी से दबने की घटना हुई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बस के चालक और अन्य कर्मियों ने सुरेश साह को बीमार बताकर दूसरी बस से उन्हें सिवान भेजने की सूचना उनकी पत्नी को दी।

जब सुरेश साह की पत्नी बस स्टैंड पहुंची, तो उसे पता चला कि उसके पति की मौत हो चुकी थी। रविवार को सुरेश साह का शव एंबुलेंस से तेतहली गांव उनके पैतृक घर लाया गया। मृतक के स्वजनों ने बताया कि सुरेश साह के शरीर पर कई स्थानों पर चोटों के निशान थे और सीने समेत अन्य अंगों की हड्डियाँ भी टूटी हुई थीं। स्वजन यह आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि सुरेश की मौत बस से दबने के कारण हुई है।

जब स्वजनों ने घटना के बारे में बस चालक और अन्य कर्मियों से जानकारी लेने की कोशिश की, तो उनके मोबाइल फोन बंद मिले।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर