Explore

Search

March 22, 2026 10:28 am

हुसैनगंज: महिला ने आत्महत्या का किया प्रयास, रेफर

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छाता गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि, स्थानीय लोगों द्वारा समय रहते देखे जाने के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया और उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। महिला की पहचान राकेश मांझी की पत्नी बबीता देवी के रूप में हुई है।

स्वजनों ने बताया कि बबीता के पति राकेश मांझी, जो दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं, चार-पाँच दिनों से घर फोन नहीं कर पाए थे। रविवार की शाम जब राकेश ने फोन किया, तो बबीता और उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद बबीता ने फोन काट दिया और फंदे से लटक गई। परिवार के अन्य सदस्य जब यह दृश्य देखे, तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर बबीता को नीचे उतारा और तुरंत सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। चिकित्सकों की टीम ने बबीता की हालत को गंभीर मानते हुए उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर