✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
दारौंदा : प्रखंड के उजांय स्थित गौरीशंकर उच्च विद्यालय परिसर में केंद्रीय विद्यालय महाराजगंज को सुचारु रूप से चलाने को लेकर 16 दिसंबर को एकदिवसीय सर्वदलीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में उजांय निवासी मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर से धरना प्रदर्शन की अनुमति मांगी गई है।
उन्होंने कहा कि यह सामाजिक सरोकार से जुड़ा मुद्दा है, इसलिए इस धरना प्रदर्शन में सभी दलों के सदस्य और ग्रामीण हिस्सा लेंगे।
Author: Samay Siwan
Post Views: 6

