Explore

Search

March 5, 2026 7:54 pm

दरौंदा : निधन पर शोक

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा (सिवान) : प्रखंड के बगौरा पंचायत की मुखिया आशा देवी की सास, मदारीचक निवासी रमुनी देवी का निधन शनिवार को हृदयगति रुकने से हो गया। वे 95 वर्ष की थीं और अपने पीछे पांच पुत्र समेत अन्य भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

रामुनी देवी धार्मिक विचारों से ओतप्रोत और समाजसेवी महिला के रूप में जानी जाती थीं। वे हमेशा गरीब और जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर रहती थीं, खासकर दारौंदा और आसपास के गांवों में। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

उनके निधन पर सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी, राजद नेत्री हेना शहाब, मुन्ना शाही, जिला पार्षद धर्मेंद्र कुमार यादव, मुखिया धनु कुमार भारती, मंसूर आलम, जितेंद्र सिंह, विजय प्रसाद वर्मा आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर