Explore

Search

March 4, 2026 4:30 pm

बसंतपुर : प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के तहत दिया गया दो लाख का चेक

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बसंतपुर : बसंतपुर प्रखंड के सोहिलपट्टी बाजार स्थित एसबीआई के सीएसपी केंद्र परिसर में शनिवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत खाताधारी मृतक के स्वजनों को दो लाख रुपये का चेक सौंपा गया।

बसंतपुर थाना के सहायक अवर निरीक्षक योगेंद्र पासवान, सीएसपी संचालक जयनिवास तिवारी और अन्य ने जगतपुर गांव की खाताधारी सुगांती देवी के स्वजन सुजाता कुमारी और हरेराम कुमार को यह चेक सौंपा। इस अवसर पर सअनि योगेंद्र पासवान ने कहा कि “मृत्यु के कारण स्वजनों को जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई तो संभव नहीं है, लेकिन इस योजना के तहत मृत्यु के 40 दिनों के अंदर ही दो लाख रुपये की राशि मिलना मौत के जख्मों पर थोड़े मरहम का काम अवश्य करेगा।”

इस कार्यक्रम में अभिषेक कुमार सिंह, अजमेरी खातून, संजना कुमारी, सुरुचि कुमारी, निरंजन शर्मा, तारकेश्वर पंडित, प्रिंस कुमार और अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर