✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान : जिले के हुसैनगंज, बसंतपुर, आंदर, असांव, बड़हरिया समेत विभिन्न थानों में शनिवार को भूमि विवाद निपटारा शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष की देखरेख में कई भूमि विवाद मामलों का निपटारा किया गया। फरियादियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति से शिविरों में व्यस्तता बनी रही।
हुसैनगंज थाना परिसर में अंचलाधिकारी दिव्य प्रकाश और थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव की देखरेख में भूमि विवाद मामलों की सुनवाई की गई। सीओ ने जानकारी दी कि शिविर में कुल छह आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से दो मामलों का निपटारा किया गया, जबकि चार पर नोटिस जारी की गई। इस शिविर में एसआई अजय कुमार, प्रदीप कुमार, और अंचल गार्ड रामाजी राम के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
बसंतपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष मनोज कुमार और राजस्व अधिकारी उमेश साह के नेतृत्व में शिविर का आयोजन हुआ। यहां बलथरा, बगही, और कन्हौली गांव के तीन पुराने मामलों का निपटारा किया गया, जबकि प्रखंड मुख्यालय और मोलनापुर से दो नए मामले सामने आए। मौके पर सुधीर कुमार और हंसराज दुबे सहित अन्य उपस्थित रहे।
आंदर और असांव थाना परिसरों में सहायक समाहर्ता नेहा कुमारी, सीओ नीलम कुमारी, और थानाध्यक्ष पप्पन कुमार की देखरेख में शिविर आयोजित किए गए। सीओ ने बताया कि आंदर थाना में चार और असांव थाना में दो मामलों का निपटारा किया गया। इस दौरान अंचल कर्मी समरेंद्र कुमार शर्मा, नागेंद्र कुमार, और जान मोहम्मद अंसारी समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

