Explore

Search

April 11, 2026 9:37 pm

सिवान : कोहरे की वजह से सुपरफास्ट ट्रेनों की रफ्तार हुई धीमी

✍परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: जिले में शीतलहर और घने कोहरे के कारण ट्रेन परिचालन प्रभावित हो गया है। कोहरे की वजह से सुपरफास्ट ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे निर्धारित समय पर ट्रेनें नहीं चल रही हैं। शनिवार को जंक्शन से गुजरने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें विलंब से चलीं, जिससे यात्रियों को घंटों इंतजार में ठिठुरते रहना पड़ा।

देर से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें:

15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस: एक घंटे देरी से पहुंची।

12554 नई दिल्ली-सहरसा वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस: एक घंटे दस मिनट देरी से।

12553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 30 मिनट लेट।

14674 शहीद एक्सप्रेस: एक घंटे 20 मिनट देरी से।

02563 नई दिल्ली क्लोन स्पेशल: एक घंटे 40 मिनट देरी से।

02569 नई दिल्ली क्लोन स्पेशल: दो घंटे 35 मिनट की देरी।

इसके अतिरिक्त, अन्य ट्रेनें भी तय समय से विलंबित रहीं। यात्रियों को इस स्थिति से काफी असुविधा हुई, विशेषकर ठंड के बीच ट्रेनें लेट होने के कारण। रेलवे ने यात्रियों को सुरक्षा कारणों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर