Explore

Search

July 4, 2026 4:41 pm

सिवान : पुलिस सभा में एसपी ने सुनी पुलिस कर्मियों की समस्याएं

✍परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: पुलिस लाइन में शनिवार को एसपी अमितेश कुमार की अध्यक्षता में पुलिस सभा का आयोजन हुआ। इस सभा में पुलिस कर्मियों ने विभाग से जुड़ी अपनी विभिन्न समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं। एसपी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया।

समस्याओं के समाधान का आश्वासन:
एसपी ने पुलिस लाइन में रहने वाले कर्मियों की समस्याओं का भी संज्ञान लिया और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक की उपस्थिति में आयोजित इस सभा का उद्देश्य पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करना है।

नियमित कक्ष संचालन पर जोर:
एसपी ने कहा कि नियमित रूप से शस्तिका कक्ष और अनुरोध कक्ष का संचालन किया जा रहा है। इन कक्षों के माध्यम से पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित शाखाओं को समाधान के निर्देश दिए जाते हैं। उन्होंने सभा में रखी गई सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान के आदेश जारी कर दिए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर