Explore

Search

April 11, 2026 9:36 pm

सिवान : शहर के इस्लामिया नगर व सिसवन ढाला में पकड़ी गई बिजली चोरी

✍परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: शहर के इस्लामिया नगर और सिसवन ढाला में शनिवार को बिजली चोरी के मामलों का खुलासा हुआ। बिजली कंपनी द्वारा की गई छापेमारी में तीन जगहों पर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाया गया। इन मामलों में कुल ₹2,65,520 का जुर्माना लगाया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले लोग तुरंत अपने कनेक्शन सही कराने में जुट गए।

पहली छापेमारी:
छापेमारी की शुरुआत इस्लामिया नगर से हुई। यहां दो मामलों में अवैध बिजली उपयोग पकड़ा गया। पहले मामले में ₹86,097 और दूसरे में ₹1,07,547 का जुर्माना लगाया गया।

दूसरी छापेमारी:
सिसवन ढाला में हुई छापेमारी के दौरान मीटर बाइपास कर बिजली का उपयोग करते हुए पाया गया। जांच में परिसर का कुल भार 1589 वाट निकला। इस पर ₹71,876 का राजस्व क्षति का आरोप लगाया गया।

टीम की सक्रियता:
छापेमारी अभियान के दौरान एसटीएफ के सहायक अभियंता विपिन कुमार रजक, जेई पंकज कुमार, रोहित कुमार, शिखा वर्मा, और मानवबल अंकित कुमार श्रीवास्तव व रवि राज वर्मा शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर