Explore

Search

April 11, 2026 9:38 pm

सिवान : ब्लॉक के कारण बदले मार्ग से चलेगी कई ट्रेनें

✍परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: रेलवे प्रशासन ने परिचालनिक सुगमता हेतु वाराणसी मंडल के नूनखार स्टेशन यार्ड में ट्रैक अनुरक्षण कार्य के लिए ब्लॉक दिया है, जिसके कारण कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन और नियंत्रण किया गया है। इस संबंध में वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने जानकारी दी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें:

1. दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी (02569): यह ट्रेन 16, 21, 23 और 28 दिसंबर को दरभंगा से परिवर्तित मार्ग सिवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जाएगी। इसके फलस्वरूप इस ट्रेन का ठहराव देवरिया सदर स्टेशन पर नहीं रहेगा।

2. बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी (02563): यह ट्रेन भी 16, 21, 23 और 28 दिसंबर को बरौनी से उपर्युक्त परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।

समय नियंत्रण वाली ट्रेनें:

1. अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस (14674): यह ट्रेन 16, 21 और 23 दिसंबर को 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

2. काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस (13020): यह ट्रेन 16, 21 और 23 दिसंबर को 25 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

3. संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस (15027): यह ट्रेन 16, 21, 23 और 28 दिसंबर को 40 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

4. दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस (12565): यह ट्रेन 16, 21, 23 और 28 दिसंबर को 35 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन परिवर्तनों को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर