Explore

Search

March 22, 2026 3:12 pm

महाराजगंज : 18 लीटर देशी शराब बरामद, तस्कर फरार

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज (सिवान): थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार नोनियाडीह में पुलिस ने छापेमारी कर 18 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की, जबकि पुलिस की सूचना मिलते ही तस्कर फरार हो गया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुरानी बाजार नोनियाडीह निवासी पप्पू महतो के घर पर देशी चुलाई शराब होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुअनि राजनंदनी कुमारी ने गश्ती दल के साथ छापेमारी की। इस दौरान पप्पू महतो के घर से 18 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई। हालांकि पुलिस आने की भनक लगते ही तस्कर पप्पू महतो मौके से फरार हो गया।

शराब तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर