Explore

Search

July 4, 2026 11:08 pm

सिसवन : जयघोष के साथ भागवत कथा सह ज्ञान महायज्ञ की हुई पूर्णाहुति

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिसवन : प्रखंड के जयी छपरा स्थित जानकी धाम में आयोजित भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ की पूर्णाहुति शुक्रवार को हवन पूजा के साथ संपन्न हुई। आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और लोकहित की कामना के साथ हवन किया गया। श्रद्धालुओं के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूर्णाहुति के दौरान आचार्य पंडित संतोष द्विवेदी ने कहा कि यज्ञ न केवल वायुमंडल को शुद्ध करता है, बल्कि व्यक्ति के आत्मिक बल को भी सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों में भाग लेने से धार्मिक आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

शाम को भंडारे का भोग सबसे पहले कन्याओं और संत बाबा को अर्पित किया गया। इसके बाद, आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ प्रसाद ग्रहण किया। यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।

इस अवसर पर विश्वजीत पांडेय, सचिन पांडेय, बिट्टू यादव, माला देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर