✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
हुसैनगंज : प्रखंड क्षेत्र के मचकना पंचायत स्थित करहनु पंचायत सरकार भवन में 24 दिसंबर को मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के मद्देनजर डीएम मुकुल कुमार गुप्ता, एसपी अमितेश कुमार, डीसीएलआर शाहबाज खान, डीडीसी मुकेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया।
अधिकारियों ने पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में चल रहे कार्यों के साथ-साथ अतिरिक्त उप स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मनरेगा पीओ अरविंद चंद दास ने जानकारी दी कि पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में मिट्टी भराई, हाट निर्माण और अतिरिक्त उप स्वास्थ्य केंद्र की चारदीवारी का काम प्रगति पर है।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कन्हैया चौधरी, स्वास्थ्य प्रबंधक एसरारुल हक, कार्यपालक सहायक कमलेश कुमार, मुखिया समित कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कर्मी मौजूद रहे।

