✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
हुसैनगंज (सिवान): प्रखंड क्षेत्र के सभी 15 पंचायतों और एक नगर पंचायत में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य आशा कर्मियों को सौंपा गया है। बीसीएम सिंधु कुमारी ने जानकारी दी कि यह कार्य प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत किया जा रहा है। इसमें उन बुजुर्गों का भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा, जिनका नाम राशन कार्ड में नहीं है।
सिंधु कुमारी ने बताया कि इस योजना के लिए सभी 178 आशा कर्मियों को डिजिटल प्रशिक्षण दिया गया है। यह कार्यक्रम 1 दिसंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगा। आशा कर्मी हर टोले-मोहल्ले में कैंप लगाकर प्रतिदिन 50 से 60 कार्ड बना रही हैं। इस पहल का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाना है।
Author: Samay Siwan
Post Views: 2

