Explore

Search

May 26, 2026 7:44 pm

दरौंदा : डीलर के निधन पर शोक सभा

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा : प्रखंड के कोड़ारी कला पंचायत के डुमरी निवासी जनवितरण प्रणाली के विक्रेता लालचंद राम का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर डीलर्स एसोसिएशन ने गहरा शोक व्यक्त किया। संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा में अनिल यादव, अनिल प्रसाद, कैलाश प्रसाद, लालबाबू सिंह, संजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर