✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
भगवानपुर हाट : थाना क्षेत्र में चोरी से बिजली जलाने और राजस्व की चोरी करने के आरोप में कनीय अभियंता भरत मलिक ने शुक्रवार को आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपितों में भगवानपुर निवासी खुर्शीद आलम, माड़र कला के वीरेश सिंह, हिलसड़ के दशरथ मांझी, चोरमा के अनिल यादव, गोपालपुर के बटन राम, सूर्य राम, महम्मदा की बिंदु देवी और जगदीश साहनी शामिल हैं।
इन लोगों पर बिजली चोरी करने का आरोप है और संबंधित आरोपितों पर जुर्माना भी लगाया गया है। खुर्शीद आलम पर 12,273 रुपये, वीरेश सिंह पर 8,713 रुपये, दशरथ मांझी पर 27,156 रुपये, अनिल यादव पर 14,703 रुपये, बटन राम पर 15,771 रुपये, सूर्य राम पर 19,616 रुपये, बिंदु देवी पर 5,852 रुपये और जगदीश साहनी पर 6,984 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
Author: Samay Siwan
Post Views: 3

