✍ परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोचों की बढ़ती मांग को देखते हुए और अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों के लिए सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल ने 14 जोड़ी ट्रेनों में 32 अनारक्षित साधारण श्रेणी के कोच बढ़ाए हैं। इसमें सिवान जंक्शन से होकर जाने वाली दो प्रमुख ट्रेनों को भी शामिल किया गया है।
वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने जानकारी दी कि इस निर्णय के तहत 22531/22532 छपरा-मथुरा जंक्शन-छपरा एक्सप्रेस और 15097/15098 भागलपुर-जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच बढ़ाए गए हैं। इस कदम से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी और यात्रा के दौरान होने वाली परेशानी में कमी आएगी।
Author: Samay Siwan
Post Views: 3

