Explore

Search

June 1, 2026 12:49 am

भगवानपुर हाट : कुंदन की हत्या मामले में छोटू भेजा गया जेल

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट : थाना क्षेत्र के अरुआ गांव में 10 दिसंबर की रात एक शादी समारोह के दौरान गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के हमीदपुर निवासी कुंदन कुमार की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का खुलासा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन के मार्गदर्शन में दूसरे ही दिन कर लिया। मुख्य आरोपित और लाइनर हमीदपुर निवासी छोटू कुमार को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया गया है।

मृतक के पिता जगमोहन दुबे के आवेदन पर छोटू कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य आरोपित मशरख थाना क्षेत्र के गनौली निवासी शुभम कुमार और उसके मित्र हैं।

गिरफ्तार आरोपी छोटू से एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन ने पूछताछ की, जिसमें उसने इस कांड में मशरख के शुभम कुमार और उसके दोस्तों का भी नाम लिया। वहीं, मृतक के परिवार ने भी छोटू को इस हत्या का मुख्य आरोपित और लाइनर बताया।

आरोपित छोटू कुमार ने ही कुंदन को अपने बहनोई अजय तिवारी के घर अरुआ में शादी समारोह में बुलाया था, जहां उसने कुंदन पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। छोटू को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर