Explore

Search

March 22, 2026 3:22 pm

महाराजगंज : टोका फंसाकर बिजली चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज (सिवान): महाराजगंज कार्यपालक विद्युत अभियंता के निर्देश पर सहायक विद्युत अभियंता दिलीप कुमार के नेतृत्व में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से टोका फंसाकर बिजली चोरी के मामले सामने आए। जांच टीम ने जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी जीउत कुमार साह, शौकत शाह, सोनवर्षा निवासी साबिया खातून, फ़करे आलम, मुकेश कुमार मांझी, राजकिशोर मांझी और महाराजगंज थाना क्षेत्र के जिगरहवां निवासी उमा देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इन सभी पर कुल 1,65,829 रुपये की विद्युत ऊर्जा चोरी का दंड लगाया गया है। अभियंता ने बताया कि यह कार्रवाई विद्युत विभाग के सख्त निर्देशों के तहत की गई है, ताकि बिजली चोरी को रोका जा सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर