Explore

Search

March 1, 2026 1:15 pm

तरवारा : नए थाना भवन निर्माण को लेकर भूमि पूजन संपन्न

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

तरवारा : जीबी नगर थाना के नए भवन निर्माण के लिए शुक्रवार को सरैयां गांव के समीप भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रितेश मंडल के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई। वर्तमान में थाना का भवन नहीं होने के कारण थाना तरवारा बाजार में संचालित हो रहा है, जिससे पुलिसकर्मियों को कई प्रकार की असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिसकर्मी किराए के मकान में रहने को मजबूर हैं, और आवास व थाना के बीच दूरी होने से उनके कार्यों के निष्पादन में बाधा उत्पन्न हो रही है। भूमि पूजन के बाद भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने की चर्चा ने स्थानीय लोगों में उत्साह भर दिया है। यह उम्मीद की जा रही है कि नए भवन के निर्माण से पुलिसकर्मियों को राहत मिलेगी और कार्यप्रणाली में सुधार होगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में सराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह, जदयू नेता निकेश चंद्र तिवारी, अरुण कुमार, रहमतुल्लाह अंसारी, संतोष प्रसाद चौहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर