Explore

Search

March 22, 2026 3:28 pm

महाराजगंज : एसपी ने महाराजगंज थाना के दो पदाधिकारियों को किया सस्पेंड

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज : एसपी अमितेश कुमार ने शुक्रवार को महाराजगंज थाना के निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों के आधार पर दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। निलंबित होने वालों में पुलिस अवर निरीक्षक अनुराधा कुमारी और एक हवलदार शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को एसपी महाराजगंज थाना का निरीक्षण करने पहुंचे थे। गार्ड ऑफ ऑनर के लिए जैसे ही उनकी गाड़ी रुकी, हवलदार ने बिना प्रक्रिया का पालन किए गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया। इस लापरवाही पर एसपी ने तत्काल हवलदार को सस्पेंड करने का आदेश दिया।

इसके बाद एसपी ने थाना परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिस अवर निरीक्षक अनुराधा कुमारी से पूछताछ की गई। जांच में महिला हेल्प डेस्क पर कार्यों में कमी पाए जाने के कारण एसपी ने उनके खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए निलंबन का आदेश दिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर