Explore

Search

April 11, 2026 11:14 pm

सिवान : सदर अस्पताल में इलाजरत युवक की मौत

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: सदर अस्पताल में करीब पंद्रह दिनों से इलाजरत एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरुवार की शाम तक नहीं हो सकी थी। जानकारी के अनुसार, युवक को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उसे पुरुष वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक किसी सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था और संभवतः दूसरे प्रदेश का निवासी था। युवक की मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और पहचान सुनिश्चित करने के लिए इसे 72 घंटे तक सुरक्षित रखने का निर्णय लिया है।

इस दौरान यदि कोई परिजन या रिश्तेदार सामने आता है, तो शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। अन्यथा, नियमानुसार, शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। पुलिस पहचान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर